15 मार्च 2023 - 19:44
इस्राईल का नहीं रुक रहा है आतंकी, फिर किया फ़िलिस्तीनियों पर हमला

फ़िलिस्तीन के वेस्ट बैंक के विभिन्न इलाक़ों पर आतकीं ज़ायोनी सेना द्वारा एक बार फिर हमला किए जाने की ख़बरें सामने आ रही हैं।

फ़िलिस्तीनी सूत्रों की रिपोर्ट के मुताबिक़, अवैध ज़ायोनी शासन के आतंकी सैनिकों ने मंगलवार देर रात एक बार फिर पूर्वी नाबलस के क़फ़र क़दूम और पूर्वी बैतलहम के हरमला गांव पर हमला किया और कई घरों की तलाशी ली। इस रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी इस्राईली सैनिकों ने तीन फ़िलिस्तीनी युवकों को गिरफ़्तार किया है जो जेनीन में एक चेक पोस्ट के पास से गुज़र रहे थे।

दूसरी ओर एनुल सुल्तान कैम्प के अरिहा शहर में आतंकी ज़ायोनी सैनिकों और फ़िलिस्तीनी जियालों के बीच भीषण झड़पों की सूचनाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि अपने विस्तारवादी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अवैध ज़ायोनी शासन के आतंकी सैनिक हर दिन फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों पर हमला करते रहते हैं, जिसके परिणामस्वरूप हर दिन कई फ़िलिस्तीनी नागरिक शहीद और घायल हो जाते हैं। (RZ)

342/